विंध्य को प्रदेश बनाने के लिए 300 कारों के काफिले में रवाना हुए विधायक त्रिपाठी

चुरहट
 मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी  बुधवार को 300 कारों में समर्थकों के साथ सीधी जिले  के चुरहट के लिए रवाना हुए हैं। वे चुरहट में बड़ी सभा करके विंध्य प्रदेश बनाने के लिए आंदोलन छेड़ेंगे। इससे पहले त्रिपाठी की मांग का समर्थन गुढ़ से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह  भी कर चुके हैं।


मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी 300 वाहनों के जत्थे में सीधी जिले के चुरहट के लिए रवाना हुए। वे यहां बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। त्रिपाठी पिछले कुछ दिनों से विंध्य प्रदेश बनाने की मांग उठा रहे हैं। इस मांग पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें बुलाकर पार्टी लाइन से हटकर कोई बात नहीं करने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद भी त्रिपाठी ने अलग विंध्यप्रदेश की मांग को लेकर संघर्ष करने की तैयारी कर ली है।

तेज हो चुकी है हलचल

मध्यप्रदेश में कुछ दिनों से सियासी हलचल बढ़ती हुई नजर आ रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी गणतंत्र दिवस पर रीवा में पहुंचकर झंडावंदन किया। वहीं पिछले दिनों सबसे बड़े सोलर पॉवर प्रोजेक्ट की सौगात दी थी। इसके साथ ही राजनीतिक गलियारों में मध्यप्रदेश विधानसभा का नया अध्यक्ष भी विंध्य क्षेत्र से बनाने की सुगबुगाहट चल रही है। माना जा रहा है कि 22 फरवरी को विधानसभा के बजट सत्र से पहले नया अध्यक्ष शपथ ग्रहण कर लेगा।

Source : Agency

9 + 6 =

Ahtieshyam Uddin (Editor in Chief)

Email: nationalsamacharindia2019@gmail.com

Mobile:    (+91) 8770103914

(Office Chhattisgarh)

Chhatisgarh Bureau Office: Vaishali Residency, Shop No.01, Ward No. 44, Shankar Nagar, Bilaspur (CG) Pin: 495004